सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इप्टा के सम्मलेन के बहाने

इप्टा के सांगठनिक दौर के बारे में सोचते हुए आज फिर से ब्लॉग लिख रहा हूँ जो अरसा पहले छूट गया था । अपने एक अजीज़ मित्र की बात करूँ तो एक बुरी आदत छुट गई थी; पर कहीं ना कहीं अपनी बात को बताने और उस पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की चाहत ने एक बार फिर से उँगलियों को कैफियत की तरफ मोड़ा । तो आज मैं कुछ कहना नहीं कुछ जानना और समझना चाह रहा हूँ; क्यूँकी जब मैंने होश संभाला तो अडवानी जी शिला पूजन और रथ यात्रा निकाल रहे थीं। स्कूल गया तो अयोध्या में बाबरी माजिद ढा दी गयी थी। और अब जब कुछ करना कुछ प्रतिक्रिया देना चाहता था तो गाँधी जी के देश गुजरात का एक 'बर्बर', 'आमानुष मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी हज़ारों का इसलिए कतल करवा देता है कि वे मुसलमान हैं। और फिर हमारी महान न्याय व्यवस्था अपना महान निर्णय देती है कि आस्थाओं पर ध्यान दो। राम सखा असली रूप में आ चुके हैं और वे भी उस ज़मीं के टुकडे के हिस्सेदार हैं जैसे निर्मोही अखाड़ा और शिया वख्फ़ बोर्ड। साथ ही अपनी मुछों के नीचे से मुस्कुराते मोहन भागवत (अपने अजीज़ मित्र से उधार लिए शब्द जो वे बार बार दोहराते और सुनाते हैं) के जोश भरी आवाज़ कि यह ना किसी की जीत है और ना किसी की हार! हम न्याय का सम्मान करतें हैं। हम साथ हैं। पर अगले ही दिन आवाज़ बदल जाती है कि हम फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और हम सर्वोच्चा न्यायालय जायेंगे। इतना ही नहीं सारे हिन्दुस्तान के मुहं से कहलवाया गय टीवी और चैनलों के बहाने की हिन्दुस्तान इस फैसले का सम्मान करता है। पर इन् चेहरों के पीछे एक धमक सी सुनाई देती हैं फासीवाद की धमक। हिंदुत्व के नाम पर फ़ासीवाद के क्रूरूर चेहरे की। इस धमक नी एक और धमकी तुरंत ही दे डाली अन्ना टीम के नाम पर। वह टीम जिसमे सर्फ़ एक्स्सल में सफाई होने की गारंटी देने वाली चित्रहार की कमार्शियाल गुडिया किरण बेदी थी, हिन्दुस्तान की सबसे शातिर और आलोक्तान्त्रिक शासन में विस्वास करने वाले अरविन्द केजरीवाल और झूट को सच, सच तो झूठ बनाने वाले शांति भूषण। घोषणा कर दी की सांसद भ्रष्ट और संसद ठीक। नेता चोर और जनता बिलकुल ठीक। पर सवाल यह कि खुद को सिविल सोसाइटी का अगुआ कहने वाले किस सिविल सोसाइटी वाले हिन्दुस्तान से आये हैं और हिन्दुस्तान के कौन कौन लोग अन सिविल सोसाइटी से संपर्क रखते हैं। बचपन से ही सुना है के अफसर, वकील और थानेदार सबसे पाजी और बेईमान होते हैं और आज देख रखा हूँ की वही सबको बेईमान कह रहे हैं।
तो यह सवाल उठता की हम क्या करें?? हमारा हथियार तो गाना और नाटक करना है। अपने उसी अजीज़ मित्र की बात कैन तो हमारा काम जनता का मन बनाना है। किन्तु किताबों में पढ़ा हैं की संस्कृती राजनीति के आगे चलने वाली मशाल है। तो हमारा रोल क्या होगा?
नवम्बर २०११ में इप्टा बिहार का राज्य सम्मलेन हैं और दिसम्बर २०११ में इप्टा राष्ट्रीय सम्मलेन भिलाई में हैं। इसके पूर्व हम कुछ सोचना चाहतें हैं आपसे कुछ सुनना चाहते हैं ताकी एक रास्ता बना सके सांस्कृतिक प्रतिरोध का। आगे २०१२ का चुनाव uttar pradesh और गुजरात में हैं और २०१४ में केंद्र का चुनाव हैं।
क्या हो हमारा सांस्कृतिक हस्तक्षेप?
आप बताएँ ..........................

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गाँधी: एक पुनर्मूल्‍यांकन

✍🏽 कात्‍यायनी 🖥 http://ahwanmag.com/archives/6235 _____________________ ‘जनसत्‍ता’ के सम्‍पादकीय पृष्‍ठ पर काफी पहले सुधांशु रंजन ने ‘महात्‍मा गाँधी बनाम चर्चिल’लेख में गाँधी के ब्रह्मचर्य प्रयोगों का प्रसंग उठाया था। लेखक के अनुसार, आम लोगों की दृष्टि में विवादास्‍पदता के बावजूद, ‘ गाँधी का यह प्रयोग नायाब था, जिसे सामान्‍य मस्तिष्‍क नहीं समझ सकता’  और सत्‍य का ऐसा टुकड़ा उनके पास था जिसने उन्‍हें इस ऊँचाई पर पहुँचा दिया।’ बेशक इतिहास का कोई भी जिम्‍मेदार अध्‍येता गाँधी के ब्रह्मचर्य-प्रयोगों पर उस तरह की सनसनीखेज, चटखारेदार चर्चाओं में कोई दिलचस्‍पी नहीं लेगा, जैसी वेद मेहता से लेकर दयाशंकर शुक्‍ल ‘सागर’ आ‍‍दि लेखक अपनी पुस्‍तकों में करते रहे हैं। लेकिन किसी इतिहास-पुरुष के दृष्टिकोण में किसी भी प्रश्‍न पर य‍दि कोई अवैज्ञानिकता या कूपमण्‍डूकता होगी, तो इतिहास और समाज के गम्‍भीर अध्‍येता निश्‍चय ही उसकी आलोचना करेंगे। यहाँ प्रश्‍न यह है ही नहीं कि गाँधी के ब्रह्मचर्य-प्रयोगों के पीछे ब्रह्मचर्य की शक्ति और न केवल व्‍यक्ति बल्कि पूरे समाज पर पड़ने वाले उसके सकारात्‍मक प्रभाव पर ग...

ऐ रहबर मुल्कों क़ौम बता

कोरोना वायरस बहुत पुराना नहीं है और इतना भी नया नहीं कि हम रोज़ाना हजारों लाश गिनते रहें और श्मशान, कब्रिस्तान छोटे पड़ते रहें। सालों से विकास के नए प्रतिमान गढ़ते हिंदुस्तान का मैं भी साक्षी हूं। रोज शाम (प्रायः रात को) दफ्तर से लौटते हुए गौरव महसूस किया करता कि मैं बिहार के लोगों के लिए काम कर रहा हूं। बेली रोड की चौड़ी सड़कें, अधबना लोहिया चक्र, सुंदर सा बिहार संग्रहालय, गांधी मैदान के कोने में ज्ञान भवन, पुल पर तेज रफ़्तार और बुद्ध स्मृति पार्क नए बनते बिहार के गर्व को प्रोत्साहित करते हैं । एक दशक से भी अधिक समय से बिहार सरकार के अलग अलग विभागों के दफ्तरों में काम करते हुए ना जाने कितने रंग बिरंगे किताबें, पोस्टर, पर्चे बनाएं। हर साल बिहार दिवस समारोह को 26 जनवरी और 15 अगस्त से ज्यादा उल्लास और उत्साह से मनाया, क्योंकि इसमें अपना होने के भाव था। क्योंकि जब होश संभाला, घर के दरवाजे के बाहर निकल कर देखना शुरू किया तो सब कुछ अशांत मिला। पगड़ी बांधे और कृपाण धारी आतंकवादी लगते थें। महेंद्रू से गुरुद्वारा ऐसा दूर भी नहीं था लेकिन लंगर छकने, हलवा पाने में अजीब सा डर लगता था। इंदिरा गांध...

शैलेंद्र को याद करते

आज शैलेंद्र जी की पुण्यतिथि (14 दिसंबर 1966) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आप सब के लिए उनकी बेटी अमला शैलेंद्र से प्रदीप कुमार जी की खास बातचीत ~ "आवारा हूँ, आवारा हूँ ...गर्दिश में हूँ, आसमान का तारा हूँ ...' की लोकप्रियता के बारे में अमला शैलेंद्र बताती हैं, “हम दुबई में रहते थे। हमारे पड़ोस में तुर्कमेनिस्तान का एक परिवार रहता था। उनके पिता एक दिन हमारे घर आ गए, कहने लगे योर डैड रोट दिस सांग आवारा हूँ ... आवारा हूँ ...और उसे रूसी भाषा में गाने लगे।" इस गाने की कामयाबी का एक और दिलचस्प उदाहरण अमला बताती हैं। “नोबल पुरस्कार से सम्मानित रूसी साहित्यकार अलेक्जेंडर सोल्ज़ेनित्सिन की एक किताब है 'द कैंसर वार्ड'।इस पुस्तक में कैंसर वार्ड का एक दृश्य आता है, जिसमें एक नर्स एक कैंसर मरीज़ की तकलीफ़ इस गाने को गाकर कम करने की कोशिश करती है।" हालांकि इस गीत के लिए पहले-पहले राजकपूर ने मना कर दिया था। शैलेंद्र ने अपने बारे में धर्मयुग के 16 मई, 1965 के अंक में - 'मैं, मेरा कवि और मेरे गीत' शीर्षक से लिखे आलेख में बताया - “आवारा की कहानी सुने ब...